Sports Competition at Khelgoan Complex 18.03.2023


    ipsscbepimages/events/2023/ipsscbep/336158580_950557132780573_7618396317825531566_n.webp
  • images/events/2023/ipsscbep/336223432_636324534971114_6643255769543032216_n.webp
  • images/events/2023/ipsscbep/336517949_1796710477397038_8963711250822762370_n.webp
  • images/events/2023/ipsscbep/336553260_892649042008808_195915502141831110_n.webp

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग और सरीन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंतर प्राथमिक सरकारी विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर आयोजित किया गया। जिसमें 28 प्राथमिक विद्यालयों ने खेल स्पर्था में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) महेश चंद्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र विरेंद्र शर्मा, समाजसेवी डॉ. अलौकिक उपाध्याय, सरीन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डबी सरीन और चांद सरीन ने आकाश में रंगबिरंगे गुब्बारे उड़ा कर किया। प्राइवेट विद्यालयों का स्पोर्ट्स डे हर वर्ष होता है परंतु बेसिक शिक्षा के सरकारी विद्यालयों के बच्चे खेलकूद स्पर्धा से वंचित रहते है। इसको ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया। अंतर प्राथमिक सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य 100 मी. दौड़, मी. दौड़, नींबू चम्मच दौड़, थैला दौड़, टांगों वाली दौड़, संतुलन दौड़, मेंढक कूद दौड़, रस्साकसी की खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. सरोज प्रशांत, साध्वी खन्ना, अनिल नौहवार व मो. रिहान का हार्दिक धन्यवाद।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved